- लाइनमैन की लापरवाही से मरते मरते बचा संविदा कर्मी, इटौंजा अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
- एसडीओ,जेई इटौंजा के कहनें बाद परिजन माने, हर संभव मदद का अश्वासन,अस्पताल में चल रहा है इलाज
लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा विद्युत उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटेसुवा के मजरा खेरवा में लाइनमैन ललित की लापरवाही के चलते संविदाकर्मी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामसागर निवासी अकड़रिया खुर्द जोकि खेरवा गांव में बिजली डिम आने के चलते चार लोग बिजली बनाने गए थे, जहां पर ललित ने सिटडाउन ले लिया और सुरेन्द्र कुमार बिजली के खंभे पर चढ़कर 10 केवी ट्रांसफार्मर में बिजली का फ्यूज जोड़ रहे थे, इसी दौरान लाइनमैन ललित ने सिटडाउन वापस ले लिया और सुरेन्द्र कुमार बिजली की चपेट में आ जाने के कारण बुरी तरह झुलस गए और खंभे से 20 फीट नीचे गिरे,जिससे कि उनके कंधे व गर्दन में काफी चोट आई है,शरीर कई जगह जल गया है। वहीं साथ में काम कर रहे ललित, आनंद, कृष्णा ने घायल सुरेन्द्र कुमार को इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इसी दौरान उनके परिजन माता-पिता पत्नी व बच्चे परिवार के लोग पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं एसडीओ और जेई अजय कुमार ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। वहीं पीड़ित सुरेन्द्र कुमार संविदा कर्मी के तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के और एक लड़की है पत्नी पुष्पा जिसका अब कमाने वाला कोई सहारा नहीं दिख रहा है। वहीं सुरेन्द्र कुमार कठवारा विद्युत उपखंड क्षेत्र में तैनात था। वही तीन दिन पहले ही इटौंजा जेई अजय कुमार ने फोन करके उसको इटौंजा पावर हाउस बुला लिया था और अमानीगंज महोना फीडर पर ड्यूटी लगा दी थी। काफी देर हंगामा होने के बाद परिजन मान गए और इ.सी.एस के माध्यम से संविदा कर्मी सुरेन्द्र का इलाज केके हॉस्पिटल डालीगंज में किया जा रहा है। वही परिजन पीड़ित सुरेंद्र को इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस की मदद से केके हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती करवाया। जहां उनका सुचारू रूप से अच्छा इलाज किया जा रहा है। वहीं इटौंजा विद्युत उपखंड अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बीमा का जो पैसा है वह भी सुरेंद्र को मिलेगा, जब तक यह बेड रेस्ट इलाज चलेगा,तब तक उनकी सैलरी लगातार मिलती रहेंगी। जिससे इनका परिवार चलेगा,उनकी आर्थिक मदद भी विभाग करेगा। इसके बाद परिजन शांत हुए।
