अमेठी: खंड विकास अधिकारी के जवाब पर उठे सवाल! ब्लॉक में आयोजित प्रशिक्षण में समय से पूर्व नदारद हुए सभी पंचायत सहायक
July 24, 2026
अमेठी। विकास खंड सभागार में कल राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का नेतृत्व एडीओ अनुराग यादव , व मास्टर ट्रेनर मदन किशोर पाठक,और हर्ष पाठक ने किया। इस प्रशिक्षण में सचिव और पंचायत सहायकों को मास्टर ट्रेनर द्वारा (च्क्च्) पंचायत विकास योजना विषयक ,ग्रामीण पेयजल आपूर्ति ,ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन 2026 के नियमावली के अनुसार व हरित पंचायत विषय पर एक दिवसीय अनावसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण का सुबह नौ से शाम पांच बजे था। लेकिन 2 बजे हुए लंच के बाद सभी पंचायत सहायकों ने प्रशिक्षण से किनारा काटते हुए अपने अपने गृह क्षेत्र को रवाना हो गये। 2रू30 बजे तक अमेठी ब्लॉक में सभागार में कुर्सियां खाली पड़ी दिखाई दी। सभागार में सिर्फ दोनों मास्टर ट्रेनर ही मौजूद दिखाई दिए। इस मामले पर जब खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने पंचायत सहायकों की तुलना स्कूल के बच्चों से करते हुए कहा जैसे बच्चे स्कूल में पढ़ने के बाद चले जाते है उसी प्रकार पंचायत सहायक भी प्रशिक्षण लेकर चले गए। पत्रकारों द्वारा जब प्रशिक्षण का समय नौ से पांच बजे बताया गया तो उन्होंने इस पर चुप्पी साधते हुए कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पत्रकारों से पीछा छुड़ाते हुए उन्होंने कहा कि एडीओ पंचायत से जानकारी लेकर आपको अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण में सचिव विपिन तिवारी,कीर्ति सिंह,हेमा सिंह,नेहा सिंह, व पंचायत सहायकों में ज्योति मिश्रा,पूजा सिंह,प्रतिभा सीता गौतम विकास पाल,दिनेश कुमार ,सुनील यादव सहित सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक इस प्रशिक्षण में सम्मलित हुए।
