Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: जैनबगंज की आरा मशीन पर प्रशासन और वन विभाग का शिकंजा! अवैध लकड़ी का जखीरा मिला, दस्तावेज न मिलने पर रेंज केस दर्ज


शुकुलबाजार/अमेठी। क्षेत्र में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैनबगंज बाजार स्थित एक आरा मिल पर संयुक्त छापेमारी की। मुसाफिरखाना तहसील प्रशासन और वन विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान मिल परिसर से प्रतिबंधित प्रजातियों की बड़ी मात्रा में लकड़ी बरामद की। वैध दस्तावेज और लाइसेंस प्रस्तुत न किए जाने पर वन विभाग ने रेंज केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई से क्षेत्र के आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मच गया।

उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी (मुसाफिरखाना रेंज) ज्योतिर्मय शुक्ला के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने आरा मशीन का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान परिसर में आम, नीम सहित अन्य प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ियां और जलौनी का भंडारण मिला। अधिकारियों ने जब लकड़ी के कटान, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित लाइसेंस और अन्य अभिलेख मांगे तो संचालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

बिना अनुमति प्रतिबंधित लकड़ी का भंडारण पाए जाने पर संबंधित बीट प्रभारी की ओर से रेंज केस संख्या 21ध्2026-27 दर्ज कराया गया। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ला ने कहा कि अवैध कटान और बिना वैध दस्तावेज के लकड़ी का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन संपदा की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |