लखनऊ: संदिग्ध परिस्थिति मे 40 वर्षीय युवक ने नहर मे लगाई छलाग, पुलिस ने बचाई जान
July 23, 2026
आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र के बाराविरवा चैकी अंतर्गत शारदा नहर में बुधवार शाम एक 40 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थिति मे छलाग लगा आत्महत्या का प्रयास किया। वही सूचना पर पहुंची स्थानीय मानक नगर पुलिस ने युवक को नहर से निकाल इलाज के लिये नजदीकी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहाँ अस्पताल मे भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है। मानक के बाराबिरवा चैकी इंचार्ज हरिओम सिंह ने बताया नहर मे कूदे व्यक्ति के पास मिले श्रम कार्ड से पहचान 40 वर्षिय युवक राहुल मिश्रा आशियाना निवासी के रूप मे हुई है। नहर मे कूदने का कारण पता किया जा रहा है। वही पुलिस के अनुसार पानी के तेज बहाव में डूबने रहे युवक को मौके पर मानक नगर चैकी पर तैनात कांस्टेबल प्रकाश यादव रस्सी के सहारे डूबते हुये युवक की जान बचाई। इस दौरान कांस्टेबल के इस कार्य को देखते हुए स्थानी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
.jpg)