Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस- आईएएस डॉ. हीरा लाल


लखनऊ।  राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, भारत सरकार लखनऊ स्थान बुद्धेश्वर चैराहा मोहन रोड़ लखनऊ में ष्नशा मुक्त युवा भारत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नशा विरोधी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस डॉ. हीरा लाल (राष्ट्रीय एकीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की निदेशक डॉ. मंजरी चंद्रा ने की। डॉ. मंजरी चंद्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर बच्चों ने योग प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वास्थ्य, अनुशासन और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. हीरा लाल ने तिरंगा ध्वज फहराकर और नशा मुक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जिसमें बच्चों एवं युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त, शिक्षित और अनुशासित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नशा विरोधी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर आयोजक संतोष सिंह, डिप्टी चेयरमैन, उत्तर प्रदेश, प्रेस एनालिसिस ऑफ एशिया ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस हमें राष्ट्रभक्ति, संविधान के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है। आज के युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, योग और राष्ट्रसेवा को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। प्रेस एनालिसिस ऑफ एशिया समाज में जनजागरूकता, नशामुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा राष्ट्रीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ, जागरूक, नशामुक्त और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर  राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय लखनऊ के स्टाफ और सुरक्षा अधिकारी तथा पत्रकार साथियों का सम्मान किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |