Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर:पांच जूनियर बॉक्सर चयनित, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व


सुल्तानपुर । प्रदेशीय समन्वयन जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सुल्तानपुर जिले के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिला स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

चयनित खिलाड़ी निम्नलिखित हैं-

  • 46-48 किग्रा भार  वर्ग निखिल यादव 
  • 48-50 किग्रा भार वर्ग शनि गौतम 
  • 50-52 किग्रा भार वर्ग अमीर हमजा 
  • 57-60 किग्रा भार वर्ग सक्षम सिंह 
  • 60-63 किग्रा भार वर्ग कार्तिकेय सिंह

ये सभी खिलाड़ी अब सुल्तानपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन 07 जुलाई 2026 (मंगलवार) को दोपहर 1र बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल (ढाबा सेमर स्टेडियम), अयोध्या में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में मजबूत प्रदर्शन कर आगे प्रदेश स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य रखते हैं।जिला स्तरीय ट्रायल का उत्साहपूर्ण आयोजन

जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न भार वर्गों के अनेक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव एवं मुख्य कोच विजय यादव ने रेफरी एवं चयनकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि चयनित खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली हैं और मंडल स्तर पर अच्छा मुकाबला करेंगे।इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, वॉलीबॉल कोच प्रदीप यादव, कुश्ती कोच राम नरेश यादव, शुभम् दुरिया, अश्वनी शर्मा सहित कई खेल अधिकारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर खेल एवं शिक्षा परिषद के महासचिव शुभम धुरिया ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “ये खिलाड़ी जिले की मेहनत और समर्पण का प्रतीक हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सुल्तानपुर जनपद का नाम रोशन करेंगे।”जिला प्रशासन और खेल विभाग इन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है ताकि वे उच्च स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।सुल्तानपुर के इन युवा मुक्केबाजों की सफलता स्थानीय खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। खेल प्रेमी इन खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |