Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: भवसिंहपुर में बनेगा करोड़ों की लागत से उत्सव भवन


संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब व आम परिवारों को शादी - विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए किफायती सुविधा देने हेतु जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के भवसिंहपुर ग्राम सभा में पंचायत उत्सव भवन निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया है।इस भवन निर्माण की लागत 141 लाख बताई गई है जिसमें सैकड़ों लोगों की क्षमता वाला हाल होगा स्टेज व तीन कमरे होंगे साथ ही रसोई घर व शौचालय भी रहेगा।इस पंचायत उत्सव भवन बनने से ग्रामीणों व क्षेत्र वासियों को महंगे निजी मैरिज हाल और लानों से राहत मिलेगी वहीं नाम मात्र के खर्च पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्राम सभा भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय उर्फ रज्जू ने बताया कि पूरे विधानसभा अमेठी में मात्र 1 ही पंचायत उत्सव भवन स्वीकृति हुआ है जो आदि शक्ति मां कालिका की कृपा से उनके ही प्रांगण भवसिंहपुर ग्राम सभा के लिए स्वीकृत हुई है।इस भवन का निर्माण  अमेठी - कालिकन मार्ग ठीक पंचायत भवन भवसिंहपुर के सामने पौधशाला भवसिंहपुर के पास निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही इसका  निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा जिससे भवसिंहपुर सहित अन्य गांव के लोगों को सीधा लाभ मिल सके। इस पंचायत उत्सव भवन बनने से भवसिंहपुर,कनू,सोनारीकनू, संग्रामपुर, सहित कई गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।इस उत्सव भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों व क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |