संग्रामपुर: आरआरसी सेंटर का उड़ा टिन शेड
July 23, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड के ग्राम सभा नेवादा कनू में लाखों की लागत से निर्मित रिकवरी सेंटर की स्थिति बहुत ही खराब है।बीते दिनों तेज हवा में इसका टिन शेड उड़ा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि केन्द्र लम्बे समय से बंद है और गांव का कचड़ा एकत्र नहीं किया जाता है।जिसके कारण गांव की गंदगी गांव में पड़ी रहती है। सम्बंधित अधिकारियों के पास क्षेत्र भ्रमण का समय न होने के कारण संग्रामपुर क्षेत्र के दर्जनो आर आर सी सेंटर उपयोग में नहीं आते हैं। संग्रामपुर क्षेत्र के सरैया कनू,सरैया बड़गांव, गंगापुर,कंसापुर, बड़गांव, बदलापुर, मड़ौली, ठेंगहा तारापुर आदि गांव की गंदगी गांव में दिखाई पड़ रही है खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर श्री प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि सभी आरआर सी सेंटर का निरीक्षण किया जाएगा। क्षतिग्रस्त हुए सभी केंद्र पर मरम्मत कराई जाएगी साथ ही ग्रामपंचायत ई रिक्शा की भी जांच होगी।
