Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजर बंद


सिंहपुर/अमेठी। देश में चल रहे नीट परीक्षा के  विरोध प्रदर्शन सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ पूरे देश में माहौल सा बन गया है दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे नीट के विद्यार्थियों एवं अन्य संगठनों द्वारा और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आह्वाहन पर विरोध प्रदर्शन का पूरे देश में माहौल सा बन  गया प्रदेश से लेकर अमेठी जिले में भी कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं ने कई दिन से इस मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं बुधवार को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र मोहन तिवारी के अगुवाई में मत्ते पुर स्थित बाजार में कांग्रेसियों ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया इन्हौना चैराहे में होने वाले विरोध प्रदर्शन के पहले ही कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं को उनके निवास पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा शासन के आदेश पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया जिला पंचायत सदस्य सिंहपुर समाजवादी नेता विकास यादव की अगुवाई में इन्हौना चैराहे पर प्रदर्शन होने की तैयारी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरों पर थी कांग्रेस की रायसुमारी में प्रदर्शन को विशाल प्रदर्शन बनाना था उससे पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं यूथ कांग्रेस नेता आदिल लतीफ और समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा नेता रेनू यादव को पुलिस प्रशासन ने बुधवार की रात्रि ही प्रदर्शन के रूपरेखा तैयार करने से रोकने के लिए यथास्थान ही नजर बंद कर लिया गया थाना अध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया शासन के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इन कार्यकर्ताओं की हाउस अरेस्टिंग हुई है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |