Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः नगर पंचायत कोहड़ौर में एसबीआई की नई शाखा का हुआ समारोह पूर्वक उद्घाटन


प्रतापगढ़। जनपद के नगर पंचायत कोहड़ौर में एसबीआई की नई शाखा का भव्य उद्घाटन हुआ। विदित हो कि कोहड़ौर बाजार में श्रीराम जानकी मंदिर के ठीक सामने जिला पंचायत सदस्य इंद्रदेव तिवारी जी के नवनिर्मित व्यावसायिक इमारत के प्रथम तल पर एसबीआई की कोहड़ौर शाखा का उद्घाटन शाखा प्रबंधक निखिल अग्रवाल द्वारा समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त शाखा का उद्घाटन नगरपंचायत कोहड़ौर के चेयरमैन प्रतिनिधि किशन सोनी व अमेठी के आरटीसी के असिस्टेंट कमांडेंट विनायक रंजन,इंद्रदेव तिवारी व एसबीआई बैंक के कर्मचारियों द्वारा हुआ। उक्त एसबीआई कोहड़ौर शाखा के प्रबंधक निखिल अग्रवाल जी ने बताया कि बैंक उपभोक्ताओं को संतुष्ट करना मेरा मुख्य सेवा कार्य होगा।उन्होंने बताया कि जिन लोगों का एसबीआई के अन्य शाखाओं में खाता है यदि वो शाखा उपभोक्ता के घर से दूर है तो वो उपभोक्ता अपने नजदीकी एसबीआई की शाखा कोहड़ौर में अपना खाता ट्रांसफर करा सकते हैं, और बताया कि हमारे शाखा में अभी शुरुआत में मात्र छ सौ रुपये से खाता खोल सकते हैं जिसमे उसे पाँच सौ रुपये का बीमा भी कर दिया जाएगा। यदि बीमा कराए हुए उपभोक्ता के साथ अगर कोई अनहोनी हो जाएगी तो बैंक उसे दस लाख का क्लेम देगी।चाहे वो एक्सीडेंटल हो या  बीमा कराए हुए उपभोक्ता का कोई भी एक अंग विकलांग हो जाएगा तो भी उसे दस लाख का बीमा राशि दी जाएगी। उक्त एसबीआई की शाखाके खुलने से बाजार सहित आसपास के लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया।उक्त उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से सज्जन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य इंद्रदेव तिवारी ,कोहड़ौर थाना प्रभारी धनंजय रॉय ,विमलचंद  मिश्र दीप, अमित मिश्र शशांक तिवारी, राजेश पाठक, रामसिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |