Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ़: रामराज्य लिखा संदूक बरामद! श्रीराम मंदिर चढ़ावा गबन प्रकरण में प्रतापगढ़ के अविनाश के घर पड़ा छापा


प्रतापगढ़ । श्रीराम मंदिर चढ़ावा गबन की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रतापगढ़ के महेशगंज थानांतर्गत आरोपी अविनाश शुक्ला के घर पर जांच टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने रामराज्य कोष लिखा संदूक बरामद किया है। संदूक पर च्ंलजउ का फत् कोड चिपका भी मिला. जिसमें राम भक्तों से धन वसूली की आशंका जताई जा रही है. जांच दल को ऑर्गेनाइज्ड गैंग की भूमिका पर गहरा शक है. फिलहाल आरोपी अविनाश शुक्ला जेल में बंद हैं। बता दें कि बीते 28 जून को भी पुलिस सभी 8 आरोपियों के घर छापेमारी की थी. टिन्नू यादव, अनुकल्प, लवकुश के घर पर छापा मारा गया था। आठ आरोपियों में से अविनाश शुक्ला के घर को टीम ने सील कर दिया था. टीम ने कौशलपुरी फेस-एक में आरोपी अविनाश शुक्ला के किराये के मकान पर भी पुलिस ने छापेमारी की थी।जांच के दौरान मकान के प्रवेश मार्ग पर ताला लगाकर क्षेत्र को पुलिस निगरानी में ले लिया गया था।  27 मई को ही ट्रस्ट के संज्ञान में आ गया था गबन का मामला, एफआईआर दर्ज कराने निकल पड़े थे चंपत राय, एक फोन आया तो वापस लौट आए महासचिव मामले में गुरुवार को एफआईआर दर्ज हो चुकी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।नामजद आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू के नाम शामिल हैं. पुलिस सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। गौरतलब है कि मामले में 8 आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा भी बीते दिनों बढ़ा दी गई है। आरोपियों की 13 जुलाई तक रिमांड बढ़ा दी गई है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में सभी आरोपी पेश किए गए।इस मामले में बृहस्पतिवार को सभी 8 आरोपियों के खिलाफ एफआइआर (थ्प्त्) दर्ज हुई थी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था. नामजद आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू के नाम शामिल हैं. पुलिस सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं. इसी कड़ी में आरोपियों के घर पर भी दबिश दी जा चुकी है।मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |