Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का मनाया जन्मदिन


प्रतापगढ़। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक केक काटकर और एक दूसरे को खिलाकर मनाया गया। तत्पश्चात् मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किया गया। और वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी नेतागण एवं पदाधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। 

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पीडीए के जननायक श्री अखिलेश यादव जी समाजवादी विचारधारा के सशक्त प्रहरी, करोड़ों के कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र, किसान, नौजवान, महिला, गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित समाज की आवाज लगातार बुलंद हो रही है। हम सभी लोगों को पूर्ण विश्वास है कि अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। और प्रदेश में जनहित, विकास तथा भाईचारे की राजनीति को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर रानीगंज विधायक आरके वर्मा, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, आशुतोष पांडेय, सांसद निजी सचिव जितेंद्र पटेल, संतोष यादव, भैयाराम पटेल, विनोद यादव, जावेद अख्तर, अनिल यादव, अश्वनी सोनी, सफात अहमद, संजय सरोज, संजय कलानी, अंकित यादव, हरीश शुक्ला, सुरेश जयसवाल, निसार अहमद, डॉ राम बहादुर पटेल, शेर बहादुर यादव, रामधन यादव, अहमद अली, प्रकाशचंद्र उपाध्याय, अब्दुल हई, सुरेश यादव, विकास यादव, मानवेन्द्र पटेल, उत्तम सिंह, मोहम्मद जकी, उर्मिला यादव, धीरज यादव, प्रदीप सरोज, हरिश्चंद्र सरोज, जगदीश मौर्य, अरुण पाल, मुकेश पाल, राजकुमार यादव, रमेश यादव, राजबहादुर यादव, संजय यादव, आदर्श शुक्ला, प्रमोद पटेल, अमीरुल हक,  इमरान सभासद, फैजान अहमद, मोहम्मद रईस, अमरपाल यादव, आजम राय, भैया राम यादव, पवन सरोज, अनिल गौतम, सचिन शर्मा, गंगादीन भुर्जी, पारसनाथ यादव, शिव बहादुर यादव, देवीलाल यादव, विपिन सरोज, राजू यादव सोखा, कन्हैया लाल गुप्ता, पवन मौर्य, राजेंद्र यादव, राजेश गौड़, अनूप यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |