Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः पूर्व सैनिक समेत पांच परिवारों ने लगाई न्याय की गुहार! जान से मारने की धमकी का आरोप


अमेठी। रायपुर फुलवारी-ककवा रोड स्थित एक आवासीय क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर सेवानिवृत्त सैनिक समेत पांच परिवारों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उपजिलाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर पूर्व सैनिक वीरेंद्र कुमार यादव ने तहसीलदार नम्रता मिश्रा और अमेठी कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में रायपुर फुलवारी में आवासीय प्लॉट खरीदा था। उनके अनुसार, प्लॉट खरीदते समय उन्हें 20 फीट चैड़ा रास्ता उपलब्ध कराया गया था, जिससे उनका और अन्य चार परिवारों का आवागमन होता है। आरोप है कि अब भोलानाथ यादव द्वारा दबंगई के बल पर इस रास्ते को जबरन 10 फीट तक सीमित किया जा रहा है, जिससे पांचों परिवारों का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित होने की आशंका है।पूर्व सैनिक का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी आरोपी पक्ष की होगी।पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कर 20 फीट चैड़ा पुराना रास्ता बहाल कराने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।तहसीलदार नम्रता मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की राजस्व अभिलेखों एवं मौके की स्थिति के आधार पर जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |