Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में दो घायल


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के वीरपुर गंगापुर निवासी उदयभान सिंह पुत्र गंगाबख्स सिंह उम्र 27 वर्ष अपने मित्र सत्यम सिंह पुत्र शंकर बख्श सिंह उम्र 21 वर्ष मोटरसाइकिल से किठावर - अमेठी मार्ग से कहीं जा रहे थे कि बड़गांव बाजार के पास इनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर कुछ दूर तक रगड़ते चले गए। 


राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां तैनात चिकित्सा डॉ आरिफ इकबाल द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया गया। फिलहाल समय से अस्पताल पहुंचने पर इलाज समय से हो गया दोनों के स्वास्थ्य में सुधार आया इलाज के बाद दोनों घायलों को घर भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |