Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: डा.राजकुमार भारती निलंबित,ऑपरेशन में पैसे वसूली का वीडियो वायरल


मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध मंडलीय अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ.राजकुमार भारती को ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से धन उगाही का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह ने मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। डॉ.राजकुमार भारती मंडलीय अस्पताल के हड्डी विभाग में लंबे समय से तैनात हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि वे गरीब मरीजों के बीच “मसीहा” के रूप में लोकप्रिय हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ दबंगों ने साजिश रचकर दो लोगों को फर्जी मरीज बनाकर भेजा। डॉक्टर द्वारा अस्पताल में निशुल्क इलाज की सलाह देने वाले वीडियो को काट-छांटकर वायरल किया गया। वहीं दूसरी ओर पीड़ित पक्ष और वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि डॉक्टर ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से पैसे मांग रहे थे। प्राचार्य ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को निलंबित किया। सूत्रों के अनुसार डॉ. राजकुमार भारती पहले भी विवादों में रहे हैं और मेडिकल कॉलेज में पोस्टिंग के बाद दुर्व्यवहार व वसूली के आरोप उन पर लगते रहे हैं। निलंबन के बाद डॉक्टर अपने समर्थन में नेता,कथित पत्रकारों और सोशल मीडिया यूजर्स की मदद ले रहे हैं। वे जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं,ऐसा आरोप विपक्षी पक्ष ने लगाया है। छात्रों ने भी खोला मोर्चाइसी मेडिकल कॉलेज में डठठै छात्रों ने अलग मुद्दे पर धरना शुरू कर दिया है। छात्र मूलभूत सुविधाओं की कमी का आरोप लगा रहे हैं। वे बिजली,पानी,होस्टल,मेस और लाइब्रेरी की समस्या बता रहे हैं। छात्रों का कहना है कि एक कमरे में तीन-तीन छात्रों को ठूंसा गया है और जनरेटर होने के बावजूद बिजली सप्लाई बाधित है। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह ने दोनों मामलों पर जांच कराने का आश्वासन दिया है। पूरे मामले से स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |