Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बाराबंकी का रहने वाला था युवक


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिगवां थाना क्षेत्र में बीते शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया और इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान सतीश तिवारी (26) के रूप में हुई है जो स्व राजेश तिवारी के पुत्र और बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सतना गांव का निवासी था। मौके पर मौजूद उसके चचेरे भाई सुशील तिवारी ने सतीश की शिनाख्त की, सतीश मड़ियांव में एक जनरल स्टोर में काम करता था, काम खत्म करके अपने घर जा रहा था। रात करीब 11 बजे बांकेनगर पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, सूचना मिलने पर महिंगवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए साढामऊ सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के दौरान मौत हो गई। महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजन श्यामू तिवारी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |