संग्रामपुर: बैंड बाजे के साथ निकली स्कूल चलो अभियान यात्रा
July 17, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को जिले के खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षको व बच्चों के साथ बैंड-बाजे की धुन पर बच्चों और शिक्षक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों भ्रमण करके अभिभावकों को अपने छोटे -छोटे बच्चों को स्कूल भेज कर उनके जीवन में शिक्षा का अलख जगाने के लिए प्रेरित किया। यात्रा बीआरसी कार्यालय संग्रामपुर से आरंभ होकर भवसिंहपुर -मल्लूपुर-संग्रामपुर - पूरे घीसा -सरैयाकनू - होते हुए शीतला गंज बाजार पुन्नपुर पहुंची ।यात्रा में शामिल बच्चों विभिन्न प्रकार के नारे लगा रहे थे बच्चों द्वारा हर बच्चा स्कूल जायश्-आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे जैसे नारे लगाए गए।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा पैसे की तंगी के कारण नही पढ़ पा रहा है बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुरुआत प्राथमिक शिक्षा से होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क नामांकन कराकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दे उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मुफ्त किताबें,युनिफार्म,बैग्स,और मिड-डे-मील जैसी सुविधाएं मिल रही है।और उच्च कोटि कोटि के शिक्षकों द्वारा विद्यालय में पढ़ाया जा रहा है।इस कार्यक्रम में शिक्षक डॉ नगेन्द्र सिंह, रावेन्द्र प्रताप सिंह ,संजय तिवारी,अमरीष जयसवाल,जी पी सिंह,पवन पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, मधुकर त्रिपाठी,वेद प्रकाश सिंह,अरुण द्विवेदी, उदय प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के समस्त अध्यापक -अध्यापिकाए और विद्यार्थी शामिल हुए।
