संग्रामपुरः सड़क पर भरा पानी बजबजाती नाली ! विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की खुली पोल
July 17, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले में चल रहा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में ब्लॉक के पंचायत विभाग की लपरवाही सामने आ रही है।बीते 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रमुख रूप से मच्छर जनन को रोकने के लिए विशेष सफाई अभियान पंचायत विभाग द्वारा चलाया जा रहा है लेकिन उनका अभियान केवल कागजों तक ही रह गया है विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सभा भवसिंहपुर के कनू टिकरन में पानी निकासी के लिए निकाली गई नाली पूरी तरह बजबजा रही है।इतना ही नहीं गंदा पानी सड़कों पर फैलने लगा है जिसके कारण राहगीरों को आवागमन में समस्या आ रही है। ग्रामीण बंशीलाल सोनी का कहना है कि नाली की सफाई न होने के कारण नाली में गंदा पानी भर गया है। जिसके कारण गंदा पानी में मच्छर पैदा हो रहा है। बाबूराम गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने नाली सफाई की मांग की है फिलहाल कनू टिकरन में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान फेल नजर आ रहा है।
