जगदीशपुर: मनमानी शुल्क वसूलने मे जुटे विद्यालय संचालक ! अवैध विद्यालयों की भरमार, कार्यवाई करने में अधिकारी लाचार
July 17, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहां छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है तो वहीं विभागीय मिलीभगत से क्षेत्र में दर्जनों अवैध विद्यालय संचालक अभिभावकों से मनमानी शुल्क वसूल करने मे जुटे हुए हैं आला अफसर बेखबर हैं । विकास खंड के अंतर्गत स्थित दर्जनो अवैध विद्यालय जो विभागीय रहमोकरम से बेखौफ होकर संचालित हैं यहां तो वही कहावत चरितार्थ हो रही है कि सैंया भले कोतवाल अब डर काहे का ऐसे विद्यालय संचालक छात्रों से प्रवेश के नाम पर अभिभावकों से मनमानी शुल्क वसूल करने मे मस्त हैं यूनीफॉर्म, स्टेशनरी,शिक्षा शुल्क, वाहन शुल्क समेत आदि मनमानी शुल्क वसूल करने मे बेखौफ होकर जुटे हुए हैं छात्रों के उपयोग मे आने वाली समस्त सामग्री विद्यालय से खुद अथवा सेटिंग गेटिंग वाली दुकानों से खरीदने हेतु विवश करते हैं हैरत की बात तो यह है कि इतना सबकुछ होने के बाद भी जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद मे सो रहे हैं। वहीं छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि यदि विद्यालय संचालक से ज्यादा शुल्क अदायगी के विषय मे टीका टिप्पणी की जाए तो विद्यालय मे प्रवेश ना करने व अन्य किसी दूसरे विद्यालय मे जाने की सलाह देकर अपना पल्ला झाड लेते हैं ।बताते चलें कि अवैध विद्यालय संचालकों का कमाऊ धंधा धडल्ले के साथ फल फूल रहा है जिसके चलते सरकार के कडे निर्देशों का फरमान मात्र कागजो तक सीमित रहकर सरकार की छवि खराब होती जा रही है जिसका दंश छात्रों के अभिभावकों को झेलना पड रहा है यदि आला अफसर सघन अभियान चलाकर अवैध विद्यालयों को जांच पड़ताल करें तो कमाऊ धंधे का भंडाफोड होकर सच्चाई सामने आ सकती है ।इस संबंध मे बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी ने बताया कि अवैध विद्यालय को चिन्हित कर कडी कार्यवाई करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिया जा चुका है जल्द ही जिला स्तर से सघन जांच अभियान चलाकर अवैध चल रहे विद्यालय संचालको के खिलाफ कडी कार्यवाई की जाएगी।
.jpg)