प्रतापगढः किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज
July 24, 2026
प्रतापगढ़। किशोरी के गायब होने की घटना को लेकर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज कोतवाली के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तेईस जुलाई को सुबह करीब आठ बजे उसकी सोलह वर्षीया पुत्री बिना बताए कहीं चली गयी। पीड़ित का आरोप है कि पूरे रूप थाना सांगीपुर निवासी विक्रम पुत्र मिठाई लाल किशोरी को बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)