Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः शादी के कुछ दिन बाद ही बहू मायके गई, ससुर ने जेवर और नकदी ले जाने का लगाया आरोप


बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव उडिया भगवत निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधू के खिलाफ जेवरात और नकदी लेकर मायके चले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पुत्र का विवाह 28 अप्रैल 2026 को हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद ही पुत्रवधू मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति से लंबे समय तक बातचीत करती थी। इसको लेकर परिवार में विवाद हुआ। तहरीर में कहा गया है कि विवाद के बाद पुत्रवधू ने अपने मायके पक्ष को बुला लिया और उनके साथ घर से चली गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जाते समय वह विवाह में मिले सोने-चांदी के आभूषण तथा लगभग ₹10 हजार नकद भी अपने साथ ले गई।

पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |