बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड नंबर तीन निवासी एक महिला ने पड़ोसियों पर खेत तक जाने का रास्ता अवरुद्ध करने तथा विरोध करने पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने थाना समाधान दिवस में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वार्ड नंबर सात स्थित उसके खेत तक पहुंचने का निकास पड़ोसी खेतों से होकर है। आरोप है कि पड़ोसी रास्ते में लकड़ी की बल्लियां गाड़कर, पन्नी डालकर, ईंटें रखकर तथा भैंस बांधकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर रहे हैं।
पीड़िता का कहना है कि रास्ता खुलवाने की बात कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। महिला ने यह भी दावा किया कि पूर्व में संबंधित भूमि स्वामी द्वारा उसे रास्ता दिया जा चुका है।महिला ने पुलिस से रास्ता खुलवाने के साथ आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है।
.jpg)