Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः ससुर की जमीन नाम कराने का दबाव, विरोध पर पत्नी को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी! दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप, पीड़िता के पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार


बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को कथित रूप से ससुराल पक्ष द्वारा जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाने और विरोध करने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आमडार गांव निवासी नरेश चंद्र ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह गजरौला थाना क्षेत्र के हटुआ बिजाई गांव निवासी अरुण कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से किया था। विवाह के बाद उनकी पुत्री को एक पुत्र भी हुआ, जिसकी उम्र लगभग चार माह है।

शिकायत के अनुसार विवाहिता का पति शराब का आदी है और आए दिन नशे की हालत में घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करता है। आरोप है कि शुक्रवार रात उसने पत्नी से कहा कि वह अपने पिता से जमीन उसके नाम करा दे, अन्यथा वह दूसरी शादी कर लेगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने रात में ही अपने मायके फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |