लखनऊः तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलटा, आधा दर्जन सवारियां घायल! शराब के नशे में था ऑटो ड्राइवर, लखनऊ से जा रहा था अटरिया
July 24, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र लखनऊ सीतापुर हाईवे सड़क पर एक निजी स्कूल के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलट गया। जिसमें बैठी आधा दर्जन सवारियां काफी गंभीर रूप से चोटिल हो गई। वहीं ऑटो लखनऊ पुरनिया से चलकर सीतापुर अटरिया जा रहा था, इसी दौरान इटौंजा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें बैठी लगभग आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। वहीं ऑटो पर बैठे जगन्नाथ थाना अटरिया सीतापुर, हरिनाम गणेशपुर थाना अटरिया सीतापुर, विकास खानीपुर अटरिया,प्रीति उसकी दो बेटियां निवासी नौरंगपुर इटौंजा ऑटो प्लांट जाने से घायल हो गई। वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने सभी घायलों को इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को इलाज कर उन्हें घर जाने की सलाह दीं। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि ऑटो ड्राइवर काफी शराब के नशे में था और सवारियां बैठालकर तेजी से चला रहा था,अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवारियां घायल हुई है, किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
