अमेठीः आम बहार आपके द्वार कार्यक्रमों का आयोजन! पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का दिलाया संकल्प
July 03, 2026
अमेठी। जनपद में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा विभिन्न विकास खंडों में संयुक्त रूप से ग्राम चैपाल एवं ग्रीन चैपाल तथा आम बहार आपके द्वार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा वन विभाग के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। अमेठी रेंज के अंतर्गत स्थानीय ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों के सहयोग से विकास खंड अमेठी के ग्राम लोनियापुर, विकास खंड संग्रामपुर के ग्राम ठेंगहा, विकास खंड भेटुआ के ग्राम लौकापुर तथा विकास खंड भादर के ग्राम ढेमा में संयुक्त ष्ग्राम चैपाल एवं ग्रीन चैपाल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चैपाल के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान-2026, कार्बन क्रेडिट योजना तथा एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथियों एवं प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने बच्चों को एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़कर पौधरोपण करने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं को आम के पौधे वितरित किए गए, जिससे वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण कर हरित वातावरण के निर्माण में योगदान दे सकें। वहीं तिलोई विकास खंड के अंतर्गत राम जानकी मंदिर, जमुरवा में भी ष्आम बहार आपके द्वारष् टैगलाइन के तहत आम भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तिलोई कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह रहे। उन्होंने आम के पौधों का वितरण करते हुए लोगों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
