Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः पहली बारिश से बड़गांव की सड़क पानी में डूबी


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले में शुक्रवार को दोपहर की मानसून पहली बारिश में संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के बड़गांव में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कुछ ही घंटे तक हुई बारिश के बाद अमेठी- किठावर मार्ग से संपर्क मार्ग बड़गांव होते हुए शीतला गंज को जाने वाला सड़क मार्ग जलमग्न हो गया। सड़क से आना-जाना मुश्किल हो गया। जिसके कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बड़गांव निवासी दूधनाथ करी ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से पैदल- साइकिल- मोटरसाइकिल से आना-जाना मुश्किल हो गया है संतोष सोनी ने कहा कि सड़क पर छिपे गड्ढे में पानी भर गया है जिससे कारण सड़क दुर्घटना होने की पूरी आशंका जाता है जा सकती है। अशोक कुमार ने बताया कि वहां की टायर फिसल रहे हैं जिसके कारण दुर्घटना हो सकती है। कल्लू  मौर्य ने कहा कि सड़क पानी भरना स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है पानी में मच्छर पैदा हो रहे हैं आने जाने की समस्या हो रही है सड़क की मरम्मत होना चाहिए। लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व सांसद स्मृति ईरानी वर्तमान सांसद किशोरी लाल शर्मा वर्तमान विधायक महाराज जी देवी या और अन्य जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की लिए बार-बार निवेदन किया गया लेकिन सनी ना होने के कारण बरसात के दिनों में बड़गांव गांव से जाने वाले रास्ते पर जाने वाले राहगीरों के लिए बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। विद्यालय बाजार खेत बाडी इसी रास्ते से जाते हैं इस मार्ग से सहित लगन बाजार चंद्रिकन होते हुए प्रतापगढ़ चली जाती है लेकिन बरसात के दिनों में दूर की परिक्रमा करके ही जाना पड़ता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |