प्रतापगढः दो वांछित गिरफ्तार, गये जेल
July 09, 2026
प्रतापगढ़। जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत अलग -अलग मुकदमों में वांछित चल रहे दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। सांगीपुर थाने के दरोगा आदित्य पाण्डेय ने वांछित रूपेश कुमार पुत्र परमेश्वर निवासी दीवानगंज कल्यानपुर कला को उसके घर के पास से पकड़ा। उधर लीलापुर के दरोगा प्रशान्त कुमार ने बरदैत निवासी वांछित संदीप वर्मा पुत्र स्व0 रामकृपाल वर्मा को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये दोनों वांछितों को जेल भेज दिया गया।
.jpg)