कन्नौज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत कन्नौज तत्वावधान मे अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग कन्नौज के सहयोग से संचालित पाँच दिवसीय ष्अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (म्स्च्) दृ थ्पतम ैंमिजल - म्उमतहमदबल त्मेचवदेमष् के द्वितीय दिवस पर प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के व्यवहारिक एवं तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य आरक्षी रूप नारायण सिंह द्वारा प्रतिभागियों को अग्निशमन विभाग मे उपयोग होने वाले विभिन्न अग्निशमन उपकरणों उनके संचालन की विधि तथा विभिन्न प्रकार की आग के अनुसार उपयुक्त अग्निशामक यंत्रों के चयन एवं प्रयोग की जानकारी दी गई। साथ ही आग लगने की स्थिति मे घबराने के बजाय त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने प्राथमिक स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने तथा लोगों को सुरक्षित स्थान पर निकालने की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।
प्रशिक्षण सत्र मे प्रतिभागियों को अग्निशमन वाहन मे उपलब्ध उपकरणों अग्निशमन पाइप नोजल फोम प्रणाली एवं अन्य सुरक्षा संसाधनों से भी परिचित कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति मे समय पर सही निर्णय एवं प्रारंभिक प्रतिक्रिया अनेक लोगों के जीवन एवं संपत्ति की रक्षा कर सकती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केवल अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी देना ही नहीं बल्कि उन्हें समाज मे अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने एवं आपदा की स्थिति मे जिम्मेदार स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने हेतु तैयार करना है।
प्रशिक्षण मे अर्चना कश्यप शालिनी ज्योति ठाकुर अंश शुक्ला रुद्र प्रताप लोकेश कुमार आलोक अर्पित कुमार आकाश यादव विवेक यादव पीयूष यादव शालिनी मिश्रा कमलेश यादव अनुज शाक्य गोल्डी शिवम सक्सेना एवं चांदनी दुबे सहित अन्य प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम के सफल संचालन मे अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
