Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न! कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर दिया गया विशेष जोर


कुड़वार/सुल्तानपुर। कांवड़ यात्रा तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कुड़वार थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसआई दिनेश यादव, एसआई अम्बरीष पाठक सहित क्षेत्र के प्रधान  व  नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित पत्रकार बंधु रहे। इस दौरान थानाध्यक्ष ने सभी से प्रशासन का सहयोग करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने व भड़काऊ डी जे सॉन्ग न बजाये तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |