प्रतापगढ़। जिले में बुधवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन हरि पैलेस में संपन्न हुआ। उक्त सम्मेलन में दीनदयाल उपाध्याय जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि राकेश त्रिवेदी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल जिला प्रभारी और अध्यक्षता आशीष श्रीवास्तव द्वारा प्रारंभ हुई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और उनके राष्ट्रनिर्माण, आत्मनिर्भरता, एक राष्ट्र-एक संविधान और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर दिए गए बल के आधार पर भाजपा, प्रतापगढ़ के कार्यकर्ता मुख्य अतिथि राकेश त्रिवेदी ने कही। विदित हो कि जनता पार्टी, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आज के भारत के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया गया। सम्मेलन में राकेश त्रिवेदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा, राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गौरव को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला माना था।कार्यक्रम में बताया गया कि डॉ. मुखर्जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए भारतीय अस्मिता को नई पहचान दी, मातृभाषा को सम्मान दिलाया और भारतीय ज्ञान परंपरा को पाठ्यक्रमों में स्थान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। कौशलेंद्र पटेल ने रेखांकित किया कि वे केवल शिक्षाविद नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में साहसिक निर्णय लेने वाले दूरदर्शी नेता थे।पूर्व जिला अध्यक्ष के के सिंह ने सम्मेलन में उनके राजनीतिक जीवन, जनसंघ की स्थापना, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के विरोध और राष्ट्र की अखंडता के लिए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला श्री सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का यह संदेश कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” आज भी राष्ट्रीय एकता का प्रेरक सूत्र है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को राष्ट्रवाद, सेवा और अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ाएंगे। सम्मेलन में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू नीतियां, विशेषकर मातृभाषा, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय एकीकरण से जुड़े प्रयास, डॉ. मुखर्जी के विजन से प्रेरित हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजय वर्मा राजेश सिंह, राजेश मिश्रा, रामजी मिश्रा, अशोक सरोज रुचि केशरवानी पिंकी दयाल, विजय मिश्रा संतोष मिश्रा किसान मोर्चा पूनम इंसान, बृजेश पांडे गुड्डू पाण्डे, राघवेन्द्र शुक्ल आशीष मिश्रा संतोष सिंह अशोक मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रतापगढः भाजपाइयों द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित
July 01, 2026