सादात/गाजीपुर । कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के लिए सोमवार का दिन दोहरी सफलता और बड़ी उपलब्धियों से भरा रहा। संस्थान के एक शिक्षक को जहां पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया, वहीं एक छात्रा ने विश्वविद्यालय में टॉप कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
संस्थान में कार्यरत शिक्षक एकरामुल्लाह अंसारी उर्फ अकरम को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की। अकरम पहले ही नेट क्वालीफाई कर चुके हैं और अब उनके नाम के साथ डॉक्टर की उपाधि भी जुड़ गई है। वहीं दूसरी बड़ी कामयाबी भी कृष्ण सुदामा महाविद्यालय मरदापुर, सादात के खाते में आई। संस्थान की बीएड (सत्र 2024-26) की छात्रा ज्योति राजभर को विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। ज्योति ने कुल 1600 अंकों में से 1335 अंक (83.44 प्रतिशत) हासिल कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस दोहरी शानदार उपलब्धि पर कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार यादव और सह निदेशक इंजीनियर धर्मेन्द्र यादव ने खुशी जाहिर की। प्राचार्य डॉ. एसके यादव, हरिशंकर मिश्रा, डॉ. शिवकुमार यादव, सुशीला यादव, श्वेता पाण्डेय, रामभरोस यादव, सुधीर यादव, संतोष भारती और कैलाश यादव सहित सभी शिक्षकों, परिजनों और शुभेच्छुओं ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
.jpg)