Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में नहीं थमेगा फुटबॉल का जुनून, रातभर होगा जश्न का मौका


फीफा फुटबॉल विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर देशभर के फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। राजधानी दिल्ली में भी इस बड़े मुकाबले का जश्न देर रात तक देखने को मिलेगा। दिल्ली में रातभ भी फुटबॉल का जुनून कम नहीं होगा। फैंस फुटबॉल प्रशंसक बिना किसी परेशानी के मैच का आनंद ले सकें, इसके लिए दिल्ली सरकार ने खास इंतजाम किए हैं। सरकार ने इस सप्ताहांत रेस्तरां, कैफे और अन्य पात्र प्रतिष्ठानों को सुबह 4 बजे तक खुले रखने की परमिशन दे दी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को घोषणा की कि राजधानी के योग्य रेस्तरां, कैफे और अन्य प्रतिष्ठान फीफा विश्व कप फाइनल की रात देर तक संचालित हो सकेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली इस ऐतिहासिक फुटबॉल मुकाबले के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि सरकार की कारोबार सुगमता सुधार नीति के तहत शहर में व्यापार के अनुकूल व्यवस्था पहले से लागू है। इसी व्यवस्था के तहत प्रशंसकों को मैच देखने के लिए देर रात तक खान-पान और मनोरंजन की सुविधाएं मिल सकेंगी।

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला स्पेन से होगा। अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। टीम की नजर लगातार दूसरी बार विश्व कप खिताब जीतने पर होगी।

इस मुकाबले में दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी पर रहेंगी। मेसी के लिए यह मुकाबला उनके करियर के सबसे यादगार पलों में से एक माना जा रहा है।

विश्व कप फाइनल को लेकर राजधानी में फैंस के बीच खासा उत्साह है। देर रात तक खुले रहने वाले कैफे और रेस्तरां फुटबॉल प्रेमियों के लिए मैच देखने और दोस्तों के साथ जश्न मनाने का पसंदीदा स्थान बन सकते हैं। इस फैसले से न सिर्फ प्रशंसकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि देर रात कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों को भी फायदा होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |