Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली पुलिस का करप्शन फ्री रहना बेहद जरुरी है-नए कमिश्नर अनुराग कुमार


दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने आला पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग में कड़े शब्दों में कहा कि, ‘दिल्ली पुलिस का करप्शन फ्री रहना बेहद जरुरी है। इतना ध्यान रखिए कि करप्शन की किसी भी शिकायत पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। दिल्ली पुलिस पर लोगो का भरोसा बना रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर ने करप्शन पर बोलते हुए कहा कि जो अधिकारी पैसे देकर लगेगा वो काम क्या करेगा, करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कमिश्नर ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस का कोई भी पुलिसकर्मी संगठित अपराध या किसी भी तरह के अपराध में शामिल नहीं होना चाहिए,हाल ही में सीबीआई ने इंस्पेक्टर सुभाष यादव समेत कई पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है,दिल्ली पुलिस का एक हेडकांस्टेबल टिल्लू ताजपुरिया गैंग में शामिल पाया गया और उसे गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस कमिश्नर ने मीटिंग में कहा कि दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस को एक्टिव होकर काम करना पड़ेगा और दिल्ली के ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने होंगे।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर अनुराग कुमार को शुक्रवार (17 जुलाई 2026) को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अनुराग कुमार 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं और उन्होंने 1992 बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा की जगह ली है, जिन्होंने पिछले साल अगस्त में दिल्ली पुलिस प्रमुख का पद संभाला था। आधिकारिक आदेश में कहा गया, "सक्षम अधिकारी की मंज़ूरी से, अनुराग कुमार, IPS (AGMUT:1994) को पद संभालने की तारीख से और अगले आदेश तक दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया जाता है।"

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए अनुराग कुमार को पुलिसिंग और प्रशासन में लगभग 32 वर्षों का अनुभव है और वे देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। IB में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी रणनीतियों, खुफिया जानकारी के विश्लेषण और संवेदनशील सुरक्षा मामलों से जुड़ी अहम ज़िम्मेदारियां संभालीं और अब दिल्ली की शासन व्यवस्था संभालेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |