Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः एडवांस्ड डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन


लखनऊ। बच्चों एवं किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य मनो सामाजिक विकास तथा परामर्श सेवाओं के क्षेत्र में दक्ष मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में मंगलवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान द्वारा एडवांस्ड डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बीबीएयू  के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार मित्तल उपस्थित थे।

प्रोफेसर राजकुमार मित्तल ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों एवं किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य व्यवहार संबंधी समस्याओं तथा भावनात्मक चुनौतियों में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसे में प्रशिक्षित चाइल्ड गाइडेंस एवं काउंसलिंग विशेषज्ञों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। पाठ्यक्रम शिक्षा स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले पेशेवरों के लिए नई संभावनाएं प्रदान करेगा तथा समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्य वक्ता पीके श्रीवास्तव अधीक्षक बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ, डॉक्टर अनिल, लीना कुमारी व  अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |