कन्नौज: अपराधों को रोकना एवं अपराधियों की पहचान करना और उन्हें कानून के सामने लाना पहली प्राथमिकता-कृष्ण कुमार
July 04, 2026
गुरसहायगंज/कन्नौज। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर समाज में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाना अपराधियों की पहचान करना और उन्हें कानून के सामने लाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं होगी। उपरोक्त बातें गुरसहायगंज कोतवाली के अंतर्गत आने वाली पुलिस चैकी मझपुर्वा के नवागंतुक चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने कहीं उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में शांति व्यवस्था मे खलल डालने वालों पर विधिवत तरीके से कार्यवाही की जाएगी इसी के साथ उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यदि कोई अराजक तत्व समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें जिससे ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसते हुये होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
