Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: कारगिल योद्धा की बेटी ने भी एमबीबीएस कर बढ़ाया मझपुर्वा का मान


गुरसहायगंज/कन्नौज। गत वर्ष मझपुर्वा निवासी रिटायरमेंट सूबेदार मेजर जावेद खान के बेटे ने पहली बार में ही नीट परीक्षा पास कर गांव और क्षेत्र का मान और सम्मान बढ़ाया था वहीं अब उपरोक्त रिटायरमेंट सूबेदार मेजर एवं कारगिल योद्धा जावेद खान की बेटी ने किर्गिस्तान से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर एक बार फिर अपने गांव मझपुर्वा का मान और सम्मान बढ़ाया है। आपको बता दें कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गांव जो कि शिक्षा के क्षेत्र में प्राचीन काल से काफी अग्रणी रहा है गांव के कई लोग देश सहित विदेश में भी शैक्षिक योग्यता के बल पर उच्च पदों पर आसीन रहे हैं और आज भी मुस्लिम गांव में मझपुर्वा का नाम शिक्षा के मामले में सबसे आगे लिया जाता है चाहे वह रेलवे की नौकरी हो या आर्मी की नौकरी हो या पुलिस एवं चिकित्सा क्षेत्र। गांव के युवा एक बार फिर अपने पूर्वजों की उसी शिक्षा रूपी विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और इसी का परिणाम है कि आज गांव के युवा शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर ऊंचे मुकाम हासिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में गांव निवासी रिटायरमेंट सूबेदार मेजर जावेद खान की बेटी शाहजमीन नाज जो की रसिया के किर्गिस्तान में स्थित ओएसएच स्टेट यूनिवर्सिटी  मे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी एमबीबीएस की पढ़ाई कंप्लीट होने पर शाहजमीन नाज को उपरोक्त यूनिवर्सिटी द्वारा एमबीबीएस की डिग्री देकर सम्मानित किया गया। किर्गिस्तान से डिग्री हासिल कर अपने घर लौटी शाहजमीन नाज को परिजनों एवं गांव के लोगों द्वारा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया गया। वहीं गांव के समाजसेवियों द्वारा ऐसे मेधावी बच्चों को सम्मानित करने का भी काम किया जा रहा है जिससे गांव के युवाओं मे शिक्षा के प्रति उत्साह और एक नई उत्तेजना पैदा हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |