Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: मझपुर्वा चैकी पुलिस ने चोरी की बैटरी सहित तीन अभियुक्तों को पकड़ा


गुरसहायगंज/कन्नौज। आरआरसी सेंटर पर लगे बैटरी को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था जिसमें ग्राम प्रधान ने घटना का मुकदमा पंजीकृत कराया था मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा बैटरी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गये। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गढ़िया कछपुरा में स्थित आरआरसी सेंटर से तीन बैटरी चोरी हो गई थी उपरोक्त घटना के संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था वहीं शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मझपुर्वा पुलिस चैकी इंचार्ज कृष्ण कुमार यादव ने अपने हमराह सिपाही नागेंद्र सिंह सचिन सिंह एवं कांस्टेबल विशाल के साथ उपरोक्त घटना से संबंधित अभियुक्त अनुज कुशवाहा पुत्र संजू कुशवाहा पीयूष पुत्र बलदेव सिंह कुशवाहा तथा दीपक सिंह पुत्र प्रेम प्रकाश कुशवाहा निवासी ग्राम गढ़िया कछपुरा थाना गुरसहायगंज को उपरोक्त आरआरसी सेंटर गढ़िया कछुपुरा मे खड़े ई रिक्शा कूड़ा गाड़ी से चोरी गई तीन अदद बैट्री मे से दो अदद बैट्री सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो बैटरी एवं तीन हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |