Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: मायके पक्ष ने ससुराल जनो पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया, पुलिस की कई टीमें लगातार दे रही दबिश, जल्द ही होगा घटना का खुलासा


  • इटौंजा पुलिस ने आरोपी के पिता,बड़ी बहन एक अन्य रिश्तेदार को हिरासत में लिया,पूछताछ जारी
  • यह घटना लखनऊ इटौंजा व सीतापुर अटरिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी 

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र में विवाह के महज पांच (5) महीने बाद एक नवविवाहिता हिमांशी कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के आरोप का मामला सामने आया हैं। मायके पक्ष वालों ने दहेज की मांग को लेकर हत्या करने और शव को गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि सीतापुर मछली मंडी के तानसेनगंज निवासी पवन कुमार कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी हिमांशी ने 5 महीने पहले अटरिया के बिरसिंहपुर (वीरपुर) निवासी वकील अधिवक्ता प्रदीप गौड़ से लव मैरिज की थी। बीते शनिवार रात हिमांशी ने फोन कर पिता से रोते हुए कहा था कि ससुराल वाले उसे मार रहे हैं और उसकी जान को खतरा है। रविवार सुबह जब डरे सहमे परिजन इटौंजा चैराहे के पास स्थित हिमांशी के घर पहुंचे, तो वहां ताला लटका था, पति प्रदीप समेत सभी ससुराल वालों के मोबाइल फोन बंद आ रहे थे। इसके बाद पिता ने तुरंत इटौंजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने टीम के साथ जब मौके पर पहुंचकर मकान की सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लेकर जांच की,तो उसमें चैंकाने वाले साक्ष्य मिलें और फुटेज में शनिवार रात घर के अंदर से चीख पुकार की आवाजें आ रही थीं, कुछ लोग एक महिला के शव को कार में लोड करके ले जाते हुए दिखाई दिए। वहीं पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ से पता चला कि आरोपी रात में यह कहकर निकले थे, कि वे सभी अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, जबकि असल में वे शव को ठिकाने लगाने डिस्पोज के लिए फरार हुए थे। वहीं बख्शी का तालाब एसीपी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के पिता (ससुर), बड़ी बहन (ननद) और एक अन्य रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी पति प्रदीप गौड़ और हिमांशी के शव की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं एडीसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है,पुलिस की कई टीमें लगाई गई है, जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |