लखनऊ। नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान महापौर ने मुख्यमंत्री को शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, जनसुविधाओं के विस्तार और नगर निगम के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यों की समीक्षा करते हुए नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। महापौर ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के प्रति आभार जताते हुए लखनऊ के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।
