Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: शौच के लिए गई महिला से जबरन किया दुराचार,अस्पताल में चल रहा है इलाज! पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में महिला से सोमवार की रात घर सौच के लिए गई थी, तभी रात के अंधेरे में एक अज्ञात अकेला पाकर उसको सुनसान जगह एक खेत में खींच ले गया। वहां जबरन उसके साथ दुराचार किया, चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा ठोस दिया और पुरी तरह मारा पीटा, इस घटना की जानकारी होने पर बुजुर्ग महिला के बेटे ने इटौंजा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, सीसीटीवी फुटेज खंगालें जा रहे हैं। वहीं बेटे का आरोप है कि उसकी माता रात में सौच के लिए गई थी, काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई। इसके बाद गंभीर हालत में रास्ते में पड़ी मिली, उसने बताया कि रोड के पास में एक ट्रक खड़ा हुआ था, एक अज्ञात व्यक्ति उतरकर उसकी माता को सुनसान जगह पर ले जाकर जबरन बलात्कार शारीरिक संबंध बनाया। इस कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। मौके पर पहुंचे घर के लोग इलाज के लिए सीएससी इटौंजा ले गए,वहां पर डॉक्टरों ने राम सागर मिश्र शौ शैय्या अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |