लखनऊ। फिनिक्स मॉल वाली रोड पर पिछले कई सालों से नाले में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जोन 8 के जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह की अगुवाई में विशेष सफाई अभियान चलाकर नाले की मुकम्मल सफाई कराई गई।
मौके पर जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह, कर निर्धारण अधिकारी विनय राय, सफाई इंस्पेक्टर मीरा राव, जेड.एस.ओ. जितेंद्र गांधी और इंजीनियरिंग विभाग के शील श्रीवास्तव तथा दीक्षा मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जहाँ-जहाँ भी जलभराव की समस्या दिखी, उसका मौके पर ही तत्काल समाधान कराया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में सालों से जाम पड़े इस नाले को पूरी तरह साफ कर क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत दिलाई गई, जिस पर स्थानीय जनता ने नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।
गौरतलब है कि यह क्षेत्र श्सीएम ग्रिड योजनाश् के अंतर्गत आता है, जिसके कारण तकनीकी व प्रशासनिक वजहों से यहाँ काफी समय से कार्य अटका हुआ था। हालाँकि, जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह ने प्रशासनिक औपचारिकता का इंतजार करने के बजाय जनहित को प्राथमिकता दी।
जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि ष्सीएम ग्रिड का कार्य जब शुरू होगा तब होगा, लेकिन वर्तमान में जनता को इस गंभीर समस्या से मुक्ति दिलाना हमारा पहला कर्तव्य है।ष् उन्होंने कहा कि इस तरह की त्वरित और सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त, सुदृढ़र और बेहतर बनाना ही नगर निगम का दृढ़ निश्चय और मुख्य संकल्प है।
