Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः मड़ियांव क्षेत्र में दुकानों के शटर काटकर चोरी करने वाला गैंग को मड़ियांव पुलिस ने पकड़ा! पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में बाइक समेत चोरी का सामान बरामद


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन मड़ियांव थाना क्षेत्र में बंद दुकानों को निशाना बनाकर शटर काटने वाले शातिर चोरों के गैंग का मड़ियांव पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने शुक्रवार को गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 94 मोटरसाइकिलें, जनरेटर के पार्ट्स, दुकान से चोरी किया गया सामान, 44 हजार रुपए नकद, चोरी में इस्तेमाल डाला, कटर और लोहे की रॉड बरामद की है। गिरोह शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दुकानों, जनरेटर और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। वहीं पुलिस ने बताया कि 5 जुलाई को त्रिवेणीनगर निवासी शुभम चैरसिया की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की गई थी। इस मामले में मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोयला ढलान के पास घेराबंदी कर चार संदिग्धों को चोरी के सामान से लदे डाले के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कश्यप, आयुष चैधरी, अनूप मौर्य उर्फ मोनू और मो. हिसामुद्दीन उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इनके कब्जे से नकदी के अलावा पान मसाला, च्यूइंगम, अगरबत्ती, जनरेटर के अल्टरनेटर, इंजन हेड, ऑयल टैंक, कॉपर वायर, चार चोरी की मोटरसाइकिलें और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए। मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच में बरामद सामान का संबंध शहर के कई थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से मिला है, पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वालों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |