लखनऊः घर के शौचालय में जहरीले सांप ने युवती को काटा, इलाज के दौरान मौत
July 24, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदारा गांव की कुटी के पास निवासी गुलीराम पुत्र राजाराम गोस्वामी की पुत्री बेटी उम्र 19 वर्ष को विषैले सांप ने काट लिया। परिजनों ने बेटी को सेंट मेरी अस्पताल गुड़म्बा ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बेटी को मृत्यु घोषित कर दिया। महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि पुलिस टीम ने पंचायत नामा की कार्यवाही कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद परिजनों ने बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया,मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम हैं।
.jpg)