Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ग्राम चैपाल, एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमें सक्रिय


सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में जिले के समस्त थानों की एंटी रोमियो स्क्वॉड तथा मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर व्यापक अभियान चलाया। टीमों द्वारा विभिन्न गांवों में ग्राम चैपाल का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के तरीकों तथा सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।ग्राम चैपालों के दौरान महिलाओं को बताया गया कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या संकट की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।

दी गई हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं

  • 1090 महिला हेल्पलाइन 
  • 112 आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन 
  • 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 
  • 1930 महिला सुरक्षा संबंधी विशेष हेल्पलाइन

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने इस अभियान को महिला सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित व सशक्त महसूस कराना पुलिस की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने से न केवल अपराधों में कमी आएगी बल्कि महिलाएं भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगी। यह अभियान जिले भर में निरंतर चलाया जाएगा, जिसमें आम जनता, महिला समूहों और पंचायत प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |