बीसलपुरः घरेलू विवाद में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत
July 26, 2026
बीसलपुर। घरेलू विवाद से आहत एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी बालजीत की 18 वर्षीय पुत्री सुनीता देवी ने शनिवार सुबह घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी में घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
.jpg)