बीसलपुरः देवहा नदी के कटान से सहमे ग्रामीण, पक्की पिचिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन! केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को भेजा ज्ञापन, कृषि भूमि और आबादी पर मंडरा रहे खतरे से कराया अवगत
July 26, 2026
बीसलपुर। देवहा नदी के लगातार बढ़ते कटान से चिंतित ललौर गुजरानपुर के ग्रामीण शनिवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने नदी किनारे प्रदर्शन कर पक्की पिचिंग निर्माण की मांग उठाई और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन भेजकर शीघ्र स्थायी सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2025 की बाढ़ के बाद कराई गई कच्ची पिचिंग पानी के तेज बहाव में बह गई थी। अब एक बार फिर नदी का कटान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे गांव की कृषि भूमि और आबादी पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। यदि समय रहते पक्की पिचिंग नहीं कराई गई तो बाढ़ के दौरान भारी नुकसान होने की आशंका है। प्रदर्शन में इंद्रपाल, फिरासत, ओमकार, महेंद्रपाल, बैजपाल, अवधेश कुमार सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
