लखनऊः गैर इरादतन हत्या मामले में वांछित मा बेटे गिरफ्तार
July 26, 2026
आलमबाग। आशियाना इलाके भदरूख बंगला बाजार में मई माह में बंटवारे के विवाद में रिश्तेदारों में मारपीट हो गया था जिसके दो दिनों के बाद चोटिल बुजुर्ग की मौत हो गई थी उक्त प्रकरण में आशियाना पुलिस ने मृतक के पत्नी की नामजद शिकायत पर मारपीट एवं गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी थी। उक्त प्रकरण में आशियाना पुलिस रविवार को मां बेटे को गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मई माह में बंगला बाजार भदरूख में रहने वाले ओम प्रकाश रावत का ईट से चोट लगने पर मौत हो गया था झगड़े का कारण मकान का बंटवारा था मृतक की पत्नी आशा रावत ने अपने रिश्तेदार रमापति, ममता, ललित,शिव मोहन, मनीष, सौरभ, महेश, विद्या, आलोक व अज्ञात के खिलाफ शिकायत किया था जिसपर मारपीट और गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रचलित था उक्त मामले में रविवार को मुखबिर की सूचना पर महेश पुत्र गुरुप्रसाद निवासी ग्राम ब्रह्मदासपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ को शनिवार रात्रि ब्रह्मदासपुर रेलवे पुल के पास और रामपति पति गुरुप्रसाद निवासी भदरुख बंगला बाजार को उनके घर से गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
.jpg)