Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कमरौलीः अपराधियों में खौफ, आमजन में भरोसा! थाना कमरौली पुलिस ने किया पैदल मार्च


कमरौली/अमेठी। जनपद में शांति, सुरक्षा, स्वच्छता एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कमरौली पुलिस ने रविवार को कस्बे एवं आसपास के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कानून का पालन करने की अपील की। पैदल गश्त का नेतृत्व थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल के निर्देशन में किया गया, जिसमें पुलिस बल के जवानों ने मुख्य बाजार, चैराहों, बस स्टैंड तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई। साथ ही व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें तथा किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें, इसके अलावा पुलिस ने दुकानदारों और राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है।थाना कमरौली पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। नागरिकों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नियमित पैदल गश्त से असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगता है और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी प्रकार नियमित गश्त और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |