Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः किशोरी को अगवा करने वाला विशेष समुदाय का युवक गिरफ्तार


आलमबाग। आशियाना इलाके के भदरुख बंगला बाजार से एक सप्ताह भर पूर्व किशोरी को बहला फुसला कर अपना साथ अपहृत करने वाले आरोपित को आशियाना पुलिस ने शनिवार शाम बारावीरवा से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि भदरुख बंगला बाजार में पवन श्रीवास्तव ने समीर पुत्र मोहम्मद फरीद निवासी फैजुल्लागंज थाना मंडियाव पर किशोरी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहृत किए जाने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराए थे। आरोप था कि उन्होंने पहले भी समीर को रोका था इसके बावजूद आरोपित अपनी हरकत से बाज नहीं आया और उनकी पुत्री को अपहृत कर अपने साथ ले गया। आशियाना पुलिस ने शनिवार शाम बाराबिरवा थाना कृष्णानगर से आरोपित युवक को गिरफ्तार कर  नावालिग अपहृता को बरामद कर लिया है। आरोपित के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आशियाना पुलिस रविवार को आरोपित को जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |