Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः रानी खेड़ा(60 फिट रोड) जानकीपुरम में आयोजित हुआ बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल द्वारा निरूशुल्क 89 वाँ स्वास्थ्य शिविर! लाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श, दवा एवं चश्मा वितरण किया गया


लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रानी खेड़ा जानकीपुरम में निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी एवं पात्र लाभार्थियों को चश्मा वितरण के साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 178 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 215 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में दुर्गेश कुमार 40 वर्ष को जुकाम बुखार की, शिवगोपाल 52 वर्ष को कमर दर्द, लक्ष्मी 40 वर्ष को घुटनों में दर्द, सुशीला 35 वर्ष को कंधे में दर्द का उपचार प्रदान किया गया। 

साथ ही साथ बजरंग, उर्मिला,महादेव सहित कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त जांच के साथ दवा दी गई। इसके साथ ही सावित्री कश्यप,आंशिक लोधी,गुड्डी,किरन कश्यप,रामवती समेत कई लाभार्थियों को नजर का चश्मा भी निःशुल्क प्रदान किया गया। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |